खबर जिन्दगी संवाददाता
दौसा। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के दौसा जिला अध्यक्ष रमेश पहाड़िया ने बताया कि गुरूवार 19 जनवरी को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मध्याह्न पश्चात् पेन डाउन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पहाड़िया ने बताया कि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन चल रहा है। जिसकी आगामी कड़ी में ‘‘ पेन डाउन ’’ के साथ कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर कार्यालय, समस्त उपखण्ड एवं तहसील कार्यालय के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा ‘‘ पेन डाउन ’’ रखा गया।
आगामी 20 जनवरी को भी इसी प्रकार ‘‘ पेन डाउन ’’ के साथ विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम है। पहाड़िया ने यह भी बताया कि 31 जनवरी को जिले के राजस्व विभाग के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगपत्र के संबंध में जयपुर में आयोजित होने वाली विशाल रैली एवं प्रदर्शन में सम्मिलित होंगे । जिला कलक्टर कार्यालय के सामने पेन डाउन एवं विरोध प्रदर्शन में अनिल शर्मा, सतीश जैन, जगराम मीना, मोहित शर्मा, भारत शर्मा, रतनलाल बंसीवाल, देवेंद्र शर्मा, रूपचंद राजोरिया, अशोक शर्मा, ऐश्वर्य शर्मा, पंकज शर्मा, रजत शर्मा, मनीष शर्मा, अंकित चौधरी, रवि शर्मा, सारिका शर्मा, राधिका सैनी, सावित्री शर्मा, सुमित मीणा, सोनू मीणा, दीपक चौधरी, मोहित शर्मा, त्रिवेणी श्याम शर्मा सहित समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर कर्मचारियों को संबोधित किया।